इज़रायल पर ईरान के हमले को लेकर क्या है दुनिया के प्रमुख नेताओं का रुख?
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है, "इज़रायल पर ईरान के दुस्साहसी हमले की कनाडा...निंदा करता है।" ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने हमले को 'बेहद खतरनाक' बताया है जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर ने कहा कि इस हमले को 'बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।' अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सेना को ईरानी मिसाइलों को मार गिराने का आदेश दिया है।