कनाडा की विदेश मंत्री मेलनी जोली ने कहा है कि हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद उनका देश इज़रायल को सभी तरह के हथियारों की बिक्री रोक रहा है। हमास के साथ युद्ध के बीच इज़रायल ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा है, "इतिहास कनाडा की इस कार्रवाई का कठोरता से मूल्यांकन करेगा।"