इज़रायल ने गाज़ा के शहर राफा पर की एयर स्ट्राइक, कुछ घंटे पहले दिया था खाली करने का अल्टीमेटम

इज़रायल की सेना ने गाज़ा के शहर राफा पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दी है। हमले से पहले इज़रायली सेना ने फिलिस्तीनियों को राफा को जल्द खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने बताया कि राफा के लोगों से कहा गया है कि वे इज़रायल की ओर से घोषित मानवीय क्षेत्र मुवासी चले जाएं।

Load More