फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास द्वारा इज़रायल पर 5,000 रॉकेट दागे जाने के बाद इज़रायल ने हमास पर हमले शुरू कर दिए हैं। इज़रायली सेना के मुताबिक, गाज़ा सीमा के पास कई जगहों पर घुसपैठ हुई है और लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया गया है। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास को अंजाम भुगतना पड़ेगा।