इज़रायल में मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय शख्स के परिवार में है गर्भवती पत्नी व 5 वर्षीय बेटी
इज़रायल में मिसाइल हमले में मारे गए केरल के 31 वर्षीय पैट निबिन मैक्सवेल के परिवार में 7 महीने की गर्भवती पत्नी, 5 साल की एक बेटी और पिता हैं। पत्नी और बेटी के साथ निबिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। वह एक खेत में काम करने के लिए दो महीने पहले ही इज़रायल गए थे।