इज़रायल में लेबनान की तरफ से घुसा 'संदिग्ध एयरक्राफ्ट'
इज़रायली सेना ने बुधवार को बताया कि हमास के साथ युद्ध के बीच उसके हवाई क्षेत्र में लेबनान की तरफ से एक 'संदिग्ध एयरक्राफ्ट' घुसा है। बकौल सेना, लेबनान की सीमा से सटे इज़रायल के उत्तरी हिस्से में रॉकेट सायरन सक्रिय हो गए हैं। 'एपी' के मुताबिक, इज़रायल ने उत्तर में नागरिकों से 'सुरक्षित शरण' लेने का आग्रह किया है।