इज़रायल में हमले के सायरन के बाद सड़क किनारे बेटे को कवर करती मां की तस्वीर आई सामने
हमास से युद्ध के बीच तेल अवीव (इज़रायल) में हमले की चेतावनी के सायरन बजने के बाद सड़क किनारे बेटे को कवर करती मां की तस्वीर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन शेयर की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास की मिसाइलों द्वारा तेल अवीव को निशाना बनाए जाने के चलते कई मोटर चालकों को छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा।