इज़रायल-हमास युद्ध में गाज़ा में अब तक हो चुकी है 23,700 से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत
गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 7 अक्टूबर से शुरू हुए इज़रायल-हमास युद्ध में अब तक 23,708 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है जबकि इस दौरान 60,005 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इज़रायली सेना ने पिछले 24 घंटे के दौरान 151 फिलिस्तीनियों को मारा है और 248 को घायल किया है।