इज़रायली महिला बंधक ने रिहा होने के बाद हमास के आतंकी से मिलाया हाथ; वीडियो हुआ वायरल
इज़रायल और हमास में जारी युद्ध के बीच हमास के आतंकियों ने बंधक बनाई गईं दो बुज़ुर्ग इज़रायली महिलाओं को रिहा किया जिसके बाद महिला बंधक का हमास के आतंकवादी से हाथ मिलाने का वीडियो वायरल हो गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने 'मानवीय आधार पर और स्वास्थ्य कारणों' से उन्हें रिहा करने का फैसला किया।