ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नहीं है भारत: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नहीं है। गोयल ने कहा, "इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि हम प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लाना चाहते हैं और हम प्रौद्योगिकी को आमंत्रित करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "भारत हमेशा यही चाहता है कि ग्राहकों के प्रति निष्पक्ष व्यवहार हो और ईमानदारी बरती जाए।"