ईंधन मिश्रण के लिए अमेरिका से एथेनॉल आयात की खबरें हैं भ्रामक, सरकार ने किया फैक्ट चेक
पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि भारत ईंधन मिश्रण के लिए अमेरिका से एथेनॉल आयात कर रहा है। पीआईबी ने कहा कि पेट्रोल में मिलाया जाने वाला एथेनॉल पूरी तरह घरेलू उत्पादकों से खरीदा जाता है। साथ ही अपील की कि ऐसी भ्रामक खबरों से सतर्क रहें।