ईंधन महंगा होने के बावजूद मई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची देश में वाहनों की बिक्री

भीषण गर्मी और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बावजूद, मई 2026 में भारत की ऑटो रिटेल बिक्री मई 2025 के मुकाबले 9.6% बढ़ी है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशंस के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल्स (PV), थ्री-व्हीलर्स और ट्रैक्टरों के लिए यह अब तक का सबसे बेहतरीन मई का महीना रहा है। हालांकि, अप्रैल-2026 की तुलना में मई में बिक्री 6.8% गिरी।

Load More