ईंधन व गैस के उच्च दामों के चलते ओआईएल को 2021-22 में हुआ अब तक का सबसे अधिक लाभ
ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने वित्त वर्ष 2021-22 में ₹3,887.31 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया जो इसका अब तक का सबसे अधिक लाभ है। यह पिछले साल दर्ज किए गए ₹1,741.59 करोड़ के लाभ की तुलना में 123.20% अधिक है। ओआईएल के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबकि, इस लाभ के पीछे कच्चे तेल और गैस की ऊंची कीमतें हैं।