ईआरसीपी से राजस्थान को होंगे क्या-क्या लाभ?

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) से राजस्थान के 13 ज़िलों (झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, अजमेर और टोंक) को पेयजल उपलब्ध होगा। 2,80,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी जिससे 25 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त, राज्य की लगभग 40% आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा।

Load More