ईएसपीएन क्रिकइंफो ने चुनी 2023 की अपनी टी20 टीम ऑफ द इयर
ईएसपीएन क्रिकइंफो ने 2023 की अपनी पुरुष टी20 टीम ऑफ द इयर चुनी है जिसमें 3 भारतीय खिलाड़ियों (यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव) को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसी को टीम का कप्तान जबकि हेनरिक क्लासेन को विकेटकीपर बनाया गया है। पाकिस्तान से एकमात्र खिलाड़ी शाहीन अफरीदी को टीम में शामिल किया गया है।