ईकॉम एक्सप्रेस ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर में पेश किए गलत आंकड़े: डेल्हीवरी
डेल्हीवरी ने ईकॉम एक्सप्रेस पर आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर में आंकड़ों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। डेल्हीवरी के मुताबिक, ईकॉम एक्सप्रेस ने 27,000 पिनकोड्स में सेवा देने का दावा किया है जबकि भारत में 19,000 पिनकोड्स ही हैं। बकौल डेल्हीवरी, ईकॉम एक्सप्रेस ने तुलना के लिए उसकी व्यावसायिक मेट्रिक्स का गलत तरीके से इस्तेमाल किया।