ईज़मायट्रिप ने इलेक्ट्रिक बसें बनाने का किया एलान, 10% चढ़े कंपनी के शेयर
ईज़मायट्रिप ने इलेक्ट्रिक बसें बनाने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली एक सब्सिडियरी कंपनी के गठन का एलान किया है जिसके बाद गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर में बढ़त आई। कंपनी के शेयर एनएसई पर 9.98% चढ़कर ₹42.77 पर बंद हुए। हालांकि, ईज़मायट्रिप को फिलहाल कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय से सब्सिडियरी कंपनी बनाने की मंज़ूरी नहीं मिली है।