ईजमायट्रिप के फाउंडर ने मेकमायट्रिप के बोर्ड सदस्यों के 'चीन से संबंध' रखने का लगाया आरोप
ईजमायट्रिप के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने कहा है कि मेकमायट्रिप के बोर्ड में शामिल 10 में से 5 निदेशकों के चीन से सीधे संबंध हैं। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि ट्रिपडॉटकॉम जैसी चीनी स्वामित्व वाली कंपनियां भारतीय रक्षा से जुड़े डेटा तक पहुंच सकती हैं। वहीं, मेकमायट्रिप ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।