ईटानगर में पिछले 24 घंटों में कई भूस्खलन हुए, 5 लोगों की हुई मौत: अरुणाचल के सीएम
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया है, "राजधानी ईटानगर में पिछले 24-घंटों में कई भूस्खलन हुए जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई...मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" उन्होंने बताया, "6 व्यक्ति घायल भी हुए हैं...जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक प्रभावित जगहों के लोग अस्थाई कैंप या अन्य जगहों पर चले जाएं।"