ईडी के समन की अवहेलना केस में हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत पेशी के आदेश को HC में दी चुनौती
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी के आदेश को चुनौती देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आदेश के बावजूद सोरेन 4 दिसंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए। ईडी ज़मीन घोटाले को लेकर सोरेन को 10-बार समन कर चुकी है।