ईडी ने ₹130 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में जर्मनी की भारतीय सहायक कंपनी पर की रेड
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ₹130 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में जर्मनी की भारतीय सहायक कंपनी के पुणे स्थित कार्यालय में कुछ पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ छापेमारी कर ₹9 करोड़ से अधिक फ्रीज कर दिए हैं। बकौल ईडी, कंपनी के एमडी ने कुछ पूर्व कर्मचारियों पर कंपनी के करोड़ों रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।