ईडी ने ₹25,000 करोड़ की धोखाधड़ी को लेकर एमटेक ग्रुप के प्रमोटर अरविंद धाम को किया अरेस्ट
ईडी ने ₹25,000 करोड़ के बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में एमटेक ग्रुप के प्रमोटर अरविंद धाम को गिरफ्तार किया है। ईडी के अनुसार, अरविंद को 9 जुलाई को गिरफ्तार करने के बाद 7 दिन की हिरासत में भेजा गया। बकौल ईडी, एमटेक ने 15+ बैंकों से लिए ₹25,000 करोड़ के लोन का भुगतान नहीं किया है।