ईडी ने अनिल अंबानी के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग मामले में दर्ज किया केस
अनिल अंबानी के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्डरिंग का मामला दर्ज किया है। भारतीय स्टेट बैंक को हुए ₹2,929 करोड़ के कथित नुकसान की सीबीआई जांच के मामले में यह कार्रवाई हुई है। अनिल पर ₹17,000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है और कुछ दिन पहले इसे लेकर उनके घर पर छापेमारी की गई थी।