ईडी ने आरजी कर अस्पताल घोटाला केस में TMC विधायक सुदीप्तो रॉय के घर पर मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर टीएमसी विधायक सुदीप्तो रॉय के आवास पर मंगलवार को छापेमारी की। इससे पहले सीबीआई ने अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या केस को लेकर सुदीप्तो से पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुदीप्तो चिकित्सक हैं और आरजी कर कॉलेज की रोगी कल्याण समिति के प्रमुख हैं।