यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक फाज़िलपुरिया की संपत्तियों को ईडी ने किया ज़ब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग के मामले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा में यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक राहुल यादव उर्फ फाज़िलपुरिया की संपत्तियां ज़ब्त की हैं। ईडी इससे पहले एल्विश और फाज़िलपुरिया से पूछताछ कर चुकी है। गौरतलब है कि यूपी पुलिस सांपों के ज़हर के सप्लाई केस में एल्विश को गिरफ्तार कर चुकी है।