ईडी रेड के दौरान पंजाब में 9वें फ्लोर से फेंके गए नोटों से भरे 2 बैग, सामने आया वीडियो
मोहाली (पंजाब) में गुरुवार को ईडी के रेड के दौरान वेस्टर्न टावर नामक बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से नोटों से भरे 2 बैग नीचे फेंक दिए गए और ज़मीन पर गिरे नोटों का वीडियो सामने आया है। ईडी की टीम ने सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घोटाले को लेकर मोहाली और चंडीगढ़ में 12 जगहों पर छापेमारी की।