ईडन गार्डन्स नहीं मोटेरा स्टेडियम है मेरा घरेलू मैदान: गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर साहा
गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा ने कहा है कि मोटेरा स्टेडियम (अहमदाबाद) उनका 'घरेलू मैदान' है न कि कोलकाता का ईडन गार्डन्स। उन्होंने कोलकाता में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल-2022 के क्वालीफायर-1 मैच से पहले कहा, "मेरा घरेलू मैदान मोटेरा है...मैं अब केकेआर के साथ नही हूं।" दरअसल, साहा ने घरेलू क्रिकेट में हमेशा बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है।