ईडन गार्डन्स में दोबारा खेलने आने पर बेहद नर्वस होंगे द. अफ्रीकी खिलाड़ी: गौतम गंभीर
वनडे विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ मैच में 243 रनों से मिली शिकस्त पर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है, "अफ्रीकी टीम दोबारा ईडन गार्डन्स स्टेडियम आने पर नर्वस हो जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "मैच से पता चलता है कि बेहतर क्वालिटी वाली गेंदबाज़ी किसी भी बल्लेबाज़ी इकाई को बेनकाब कर सकती है।"