ईडन गार्डन्स में विराट कोहली के लिए लाए गए उनके स्टैच्यू वाले केक की तस्वीर आई सामने
बंगाल क्रिकेट असोसिएशन (सीएबी) ने विराट कोहली के 35वें जन्मदिन पर उनके लिए ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में पर्सनलाइज़्ड केक मंगवाया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। डार्क चॉकलेट वाले केक के ऊपर कोहली का स्टैच्यू बना हुआ था। गौरतलब है, कोहली ने ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 49वां वनडे शतक जड़ा था।