ईडी 'एग्ज़ामिनेशन इन डेमोक्रेसी' है, आपको इस परीक्षा से गुज़रना ही होगा: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने गुजरात के दौरे पर कहा, "ईडी 'एग्ज़ामिनेशन इन डेमोक्रेसी' है और आपको इस परीक्षा से गुज़रना ही होगा।" उन्होंने कहा, "बीजेपी कोई नया काम नहीं कर रही है, वह कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। जो लोग छापा मार रहे हैं उनका वही अंजाम होगा जो कांग्रेस का हुआ है।"