ईडी का मतलब अब 'एग्ज़ामिनेशन इन डेमोक्रेसी', विपक्ष का ये परीक्षा पास करना ज़रूरी: अखिलेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ईडी के सामने लगातार तीसरे दिन पेशी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "ईडी का मतलब अब 'एग्ज़ामिनेशन इन डेमोक्रेसी' बन गया है।" उन्होंने कहा, "जब सरकार स्वयं फेल हो जाती है तब वो इस परीक्षा की घोषणा करती है।" बकौल अखिलेश, "राजनीति में विपक्ष को ये परीक्षा पास करनी होती है।"