ईडी की कार्रवाई के डर से हेमंत सोरेन पिछले 18 घंटे से फरार हैं: झारखंड बीजेपी

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की कार्रवाई के डर से पिछले 18 घंटे से 'फरार' हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, हेमंत जी...चोर की तरह आवास से पैदल निकलकर भागे हैं।" दरअसल, कथित ज़मीन घोटाला मामले में सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ईडी की टीम को वह घर पर नहीं मिले थे।

Load More