ईडी की रेड के दौरान बीआरएस एमएलसी कविता के भाई केटीआर ने अधिकारियों से की बहस
बीआरएस की एमएलसी के. कविता के हैदराबाद स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों से उनके (कविता) भाई केटी रामा राव (केटीआर) की बहस हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने कविता को हिरासत में लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, ईडी कविता को शुक्रवार को दिल्ली लाएगी।