ईडी के कर्मचारियों ने जांच के दौरान शीर्ष अधिकारियों को शारीरिक हिंसा की धमकी दी: शाओमी
शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के दौरान उसके शीर्ष अधिकारियों को शारीरिक हिंसा की धमकी दी थी। बकौल शाओमी, पूर्व एमडी मनु कुमार जैन, सीएफओ समीर राव और उनके परिवारों को ईडी के अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने आवश्यक बयान नहीं दिए तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।