ईडी के जवाब दाखिल ना करने पर मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई टली

कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कोई जवाब ना दाखिल करने पर कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक ईडी से जवाब मांगते हुए कहा है कि अब अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। अगली सुनवाई 5 फरवरी को होगी।

Load More