ईडी के दफ्तरों के बाहर तैनात होंगे सीआईएसएफ के जवान, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला
गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले की बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र ईडी के कोलकाता, रांची, रायपुर, जयपुर, जालंधर, कोच्चि और मुंबई कार्यालयों के बाहर सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती करने का फैसला किया है। सीआईएसएफ की तैनाती का खर्च फिलहाल केंद्र सरकार वहन करेगी। 5 जनवरी को कोलकाता में ईडी की यूनिट पर हमला हुआ था।