ईडी के सामने सोनिया की पेशी के विरोध में बेंगलुरु में ईडी दफ्तर के पास कार में लगाई गई आग
नैशनल हेराल्ड केस से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में ईडी के दफ्तर के सामने एक कार को आग लगा दी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद (तेलंगाना) में ईडी कार्यालय के पास एक दोपहिया वाहन में भी आग लगाई।