ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रोने लगे तमिलनाडु के मंत्री, सामने आया वीडियो
ईडी ने जॉब रैकेट से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में बुधवार सुबह तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी.एस. बालाजी को गिरफ्तार किया। मंत्री को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनके रोने का वीडियो सामने आया है। डीएमके सांसद एन.आर. इलांगो के अनुसार, बालाजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह शायद बेहोश हो गए थे।