ईडी द्वारा बैंक खाते फ्रीज़ किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची वीवो इंडिया
वीवो इंडिया ने मनी लॉन्डरिंग से जुड़े मामले में ईडी द्वारा अपने बैंक खातों को फ्रीज़ किए जाने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। वीवो के मुताबिक, इससे भारत में उसके कारोबार के साथ-साथ दुनियाभर में कंपनी से जुड़े लोग प्रभावित होंगे। ईडी ने वीवो इंडिया के 119 बैंक अकाउंट में जमा ₹465 करोड़ सीज़ किए हैं।