ईडी ने 14 घंटे की छापेमारी के बाद लालू यादव के करीबी सुभाष यादव को किया गिरफ्तार
ईडी ने आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने इससे पहले अवैध बालू कारोबार से जुड़े मामले में सुभाष के ठिकानों पर 14-घंटे छापेमारी की थी जहां से ₹2 करोड़ कैश समेत निवेश और ज़मीन से जुड़े कई दस्तावेज़ मिले थे। सुभाष को 'बालू किंग' कहा जाता है।