ईडी ने आईआरईओ ग्रुप व एम3एम ग्रुप की ₹60 करोड़ की 17 लग्ज़री कारें की ज़ब्त; शेयर कीं तस्वीरें
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली और गुरुग्राम में आईआरईओ ग्रुप और एम3एम ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर धन शोधन रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत छापेमारी कर लगभग ₹60 करोड़ की 17 लग्ज़री कारें ज़ब्त की हैं। इसके अलावा ईडी ने ₹5.75 करोड़ के आभूषण और ₹15 लाख की नकदी भी ज़ब्त की। बकौल ईडी, छापेमारी 1 जून को हुई थी।