ईडी ने कथित मनी लॉन्डरिंग मामले को लेकर ली सत्येंद्र जैन के घर की तलाशी
ईडी ने कथित मनी लॉन्डरिंग मामले को लेकर सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर की तलाशी ली। जैन इस मामले में 30 मई को गिरफ्तार किए गए थे जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा था। बकौल एजेंसी, कोलकाता की एक कंपनी के साथ जैन हवाला लेन-देन में शामिल थे।