ईडी ने चोकसी की पत्नी के खिलाफ दाखिल की पहली चार्जशीट, बताया 'मुख्य लाभार्थी'
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी के खिलाफ ₹13,000 करोड़ के पीएनबी घोटाला मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की है। बकौल ईडी, प्रीति चोकसी अपने पति के अपराध में सहभागी थीं और पीएनबी घोटाले से हासिल पैसों को डायवर्ट करने के लिए इस्तेमाल की गई कंपनियों में से कुछ की मुख्य लाभार्थी थीं।