ईडी ने ज़मीन घोटाला मामले में झारखंड के सीएम को 10वीं बार भेजा समन
ईडी ने कथित ज़मीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10वीं बार समन भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने सोरेन को मामले में पूछताछ के लिए 29 या 31 जनवरी को पेश होने को कहा है। बकौल रिपोर्ट्स, सोरेन के उपस्थित नहीं होने पर ईडी की टीम खुद उनसे पूछताछ करने के लिए जाएगी।