ईडी ने ज़ेवरात समेत नीरव से जुड़ी कंपनियों की ₹253 करोड़ की संपत्ति हॉन्ग-कॉन्ग में की ज़ब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़ी कंपनियों की ₹253.62 करोड़ की चल संपत्ति हॉन्ग-कॉन्ग में ज़ब्त कर ली है। इनमें रत्न, ज़ेवरात व बैंक में जमा राशि भी शामिल है और ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मामले में जांच के तहत कार्रवाई की। पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी नीरव, ब्रिटेन की जेल में बंद है।