ईडी ने झारखंड की खनन सचिव समेत अन्य के ठिकानों पर की छापेमारी, ₹17 करोड़ बरामद
ईडी ने मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में शुक्रवार को 2000 बैच की आईएएस अधिकारी व झारखंड में खदान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल और बिज़नेसमैन अमित अग्रवाल के ठिकानों समेत कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया है कि रांची में रहने वाले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के परिसर से लगभग ₹17.51 करोड़ की नकदी मिली।