ईडी ने झारखंड के सीएम के विधायक प्रतिनिधि को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया है। ईडी ने उन्हें मंगलवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इससे पहले ईडी ने 8 जुलाई को पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों से जुड़े 19 ठिकानों पर तलाशी ली थी।