ईडी ने झारखंड के सीएम सोरेन को मनी लॉन्डरिंग केस में पूछताछ के लिए छठी बार भेजा समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए छठी बार समन भेजकर 12 दिसंबर को रांची स्थित ज़ोनल कार्यालय बुलाया है। बकौल रिपोर्ट्स, इससे पहले ईडी की तरफ से समन भेजे जाने के बावजूद सीएम उपस्थित नहीं हुए थे। गौरतलब है, यह मामला कथित ज़मीन घोटाले से जुड़ा है।