ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मनी लॉन्डरिंग केस में पूछताछ के लिए फिर भेजा समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए फिर से समन भेजकर 24 अगस्त को रांची स्थित ज़ोनल कार्यालय बुलाया है। गौरतलब है, इससे पहले उन्हें 14 अगस्त को बुलाया गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला कथित ज़मीन घोटाले से जुड़ा है।

Load More