ईडी ने तमिलनाडु स्थित नियोमैक्स समूह की ₹207 करोड़ की अचल संपत्ति की ज़ब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के मदुरै स्थित नियोमैक्स समूह द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में कंपनी की ₹207 करोड़ की अचल संपत्तियों को ज़ब्त किया है। बकौल ईडी, कंपनी ने अधिक रिटर्न का वादा कर लोगों से करोड़ों रुपए लिए और उसे फर्ज़ी संस्थाओं व समूह की कंपनियों में निवेश कर उन्हें धोखा दिया।